किशनगंज, अप्रैल 10 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे प्रखंड के एक विद्यालय के रसोई घर में मीड डे मील बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गयी। जो देखते -देखते विकराल रूप ले लिया। लगभग एक घंटा के मशक्कत और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटी झिलझिली के रसोई घर में गैस सिलेंडर के रिसाव के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। रसोईया की शिकायत पर जब प्रधान शिक्षक राजेश्वर प्रसाद सिंह एवं सहायक शिक्षक नाजीम रसोई घर में गैस सिलेंडर के नोजल में आई खराबी की जांच पड़ताल कर रहे थे, उसी दौरान गैस सिलेंडर से गैस का तेजी से रिसाव होने लगा। जिससे प्रधान शिक्षक व सहायक शिक्षक आंशिक रुप से जख्मी हो गये। इन दोनों शिक्षकों को चेहरा,बाल एवं कान आंशिक तौर पर झुल...