कटिहार, मई 22 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत झिकटिया गांव में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवाहन पर यह कार्यक्रम राज्य के प्रत्येक गांव में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सीएम दुलारी देवी एवं अमृता कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को कृषि, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान महिलाओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी और योजनाओं से जुड़ी जानकारी व समस्याओं पर अधिकारियों से संवाद किया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.