रांची, जुलाई 17 -- रांची। जागृति स्पोर्ट्स क्लब की ओर से डीआईजी मैदान, खिजुरटोली में झिग्गा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता आठ अगस्त से शुरू होगी। 15 अगस्त तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता में 16 टीमों को भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रविष्टी शुल्क पांच हजार रुपए एक अगस्त तक जमा करने होंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा तीसरे व चौथे स्थान की टीम को 11-11 हजार रुपए मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...