पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने झिकरहाटी पंचायत में पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 की समीक्षा की। बैठक में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, बीपीओ, सेविका दीदियाँ और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पंचायत के प्रत्येक परिवार की 'बेसिक हेल्थ प्रोफाइलिंग' की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और कुपोषण की पहचान हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। हेल्दी पंचायत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थिति में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने पंचायत के भीतर बुनियादी सुविधाओं का व्यापक आकलन कराने के निर्देश दिए। जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य तुरंत शुरू किए जाएं। विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, खेल मैदानों और सामुदायिक भवनों का सु...