शामली, फरवरी 6 -- शहर के झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज के सामने नगर पालिका की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन एक बार फिर लीकेज हो गई, जिससे क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बार-बार मरम्मत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान न होने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। शहर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन पिछले काफी समय से खराब चल रही है। करीब 15 दिन पूर्व नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दिनभर पानी की सप्लाई बंद कर पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन शुक्रवार को पुनः पाइपलाइन में लीकेज हो गया। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर गली-मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.