गोरखपुर, फरवरी 24 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नम्बर दो में झाड़-फूंक की बात को लेकर मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे पट्टीदार आपस में भीड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। एक पक्ष के महेंद्र जायसवाल का आरोप है कि उनके पट्टीदार झाड़ फूंक के बाद विवाद को लेकर गाली गलौज करने के साथ लाठी-डंडे और रॉड से सिर पर मारने लगे। इससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गए। आरोप है कि उनका लड़का प्रिंस, पुत्री दीक्षा व पत्नी मंजू बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के आकाश जायसवाल का आरोप है कि खपड़हवा चौराहे पर उसकी परचून की दुकान है। दुकान के सामने एक गैलन (डब्बा) रखा था। गैलन कैसे टूट गया था इसकी जानकारी उसे नहीं ह...