जहानाबाद, सितम्बर 29 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में सर्पदंश से सोमवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। मृतका कामेश्वर यादव की पत्नी संजू देवी 35 वर्ष बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका सुबह में अपने घर के पीछे गोइथा ठोक रही थी तभी दीवाल में घुसकर बैठे विषैला सर्प ने उसे डंस लिया। इसके बाद उसने घर आकर अपने परिजनों को बताया कि सांप काट लिया है तब परिजन ने गांव में ही झाड़ फूंक कराने लगे। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तब आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी ले गए जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर हाल-बेहाल हो रहा था। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.