फतेहपुर, जनवरी 27 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के सिठियानी गांव में झाड़ फूंक करने वाले एक व्यक्ति ने विदेश भेजने का झांसा देकर महिला से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद उसने दो भाइयों को फर्जी वीजा थमा दिया, जबकि तीसरे को वीजा तक नहीं दिया। जब हरियाणा के करनाल की निवासी पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता उमा देवी पत्नी शिवबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात अपनी बुआ के गांव सिठियानी निवासी रामसरन पुत्र झीलम से हुई थी। आरोपित रामसरन झाड़ फूंक का भी करता है। रामसरन खुद को लोगों को विदेश भेजने वाला एजेंट बताता था। उसकी बातों में आकर उमा देवी ने अपने तीन भाइयों, सनी, संदीप और संतोष को विदेश भेजने की योजना बनाई। आरोपित ने तीनों को विदेश भेजने के लिए कुल चार लाख रुपये ले...