समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पास रविवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान पटोरी थाना अंतर्गत भौआ, शाहपुर उण्डी निवासी मनोहर शर्मा के पुत्र टुनटुन शर्मा (32) के रूप में हुई। मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों से बात करने के दौरान मृतक के पिता मनोहर शर्मा ने इसकी पहचान की। पुलिस को बताया कि उसका पुत्र टुनटुन शर्मा गत 6 अप्रैल को सिउरा मेला देखने साइकिल से दिन के 1 बजे घर से बताकर निकला था। शाम तीन बजे फोन किया तो उसका फोन बंद था। इसके बाद खोजबीन शुरू किए। काफी रिश्तेदार में भी पता किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इस मामले को लेकर पटोरी थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। खोजने के क्रम में जनकारी मिली कि एक साइकिल जोगी चौक के पास खड़ी है। वहां पहुंचे तो देखा कि जिस साइकिल से सिउरा मेला गया था, वही सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.