साहिबगंज, फरवरी 8 -- साहिबगंज। शहर के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास झाड़ी से शनिवार को एक नवाजत बच्ची मिली है। समझा जा रहा है कि किसी ने बच्ची को वहां फेंक कर भाग गया होगा। सुबह उस तरफ से गुजरने वाले लोगों को जब झाड़ी से रोने की आवाज सुनाई दी तो वहां पहुंच कर देखा एक नवजात बच्ची पड़ी है। पास में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने नवजात को स्वस्थ बताया। बाद में लोग बच्ची को अंजुमन नगर अपने घर ले आए। बच्ची को ले जाने के बाद उस परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमारे घर बेटी नहीं थी। ईश्वर ने किसी भी बहाने मेरे घर बेटी भेज दिया। मै उसकी परवरिश करूंगा। इधर थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि नवजात की गुम या बरामद मामले मे थाना मे कोई शिकायत नहीं की गई है। आवेदन मिलने पर जांच पड़ताल की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.