जहानाबाद, फरवरी 10 -- जहानाबाद। शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कल्पा थाने की पुलिस ने किनारी के समीप से आठ लीटर महुआ शराब जप्त किया है। शराब झाड़ी में छुपाकर रखी हुई थी। पुलिस शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी। सूचना मिली कि किनारी के समीप शराब का कारोबार होता है। खोजबीन की क्रम में शराब जब्त हुई। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...