धनबाद, जनवरी 21 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा मंदरा के समीप झंडी चौक पर लगाए गए दो सीसीटीवी कैमरों को दो दिन पहले शरारती तत्वों ने खोलकर पास की झाड़ी में फेंक दिया था। इसे सीआईएसएफ ने सोमवार की शाम बरामद कर लिया है। बरामद कैमरा को सीआईएसएफ ने बीसीसीएल के बरोरा एरिया सिक्युरिटी ऑफिसर कुणाल सिंह को सौंप दिया है। कैमरा की कीमत लगभग 40 हजार रुपया बताई जा रही है। उक्त कैमरा को लिंक साइडिंग के ट्रांसपोर्टिंग रोड के झंडी चौक पर निगरानी के लिए बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लगाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.