फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर। क्षेत्र के इंद्रो पुल से बड़ागांव जाने वाले करीब 10 किमी के नहर पटरी मार्ग वर्तमान में झाड़ियों से घिरा हुआ है। जिससे इस मार्ग से आवागमन करने वालों पर खतरा मंडराता रहता है। इस मार्ग होकर करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीण आवागमन करते है जो वर्तमान में पड़ रहे घने कोहरे के कारण झाड़ियों से पटे इस मार्ग पर न तो मोड़ दिखाई देता है न ही सामने से आने वाले वाहन जिससे दुर्घटनाओं की आशंका हर समय बनी रती है। इसके साथ ही राहगीरों को घटना होने की भी आशंका बनी रहती है। इसके बाजवूद जिम्मेंदारों द्वारा झाड़ियों को साफ करवाए जाने के प्रति जिम्मेंदार गंभीरता नहीं बरत रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...