बाराबंकी, फरवरी 6 -- रामनगर। थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। शव देख कर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है। रामनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मुख्य हाइवे मार्ग से दुर्गापुर गांव को जाने वाले मार्ग के किनारे जंगल है। जहां शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा पाया गया। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक की आयु करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अंदेशा है कि अधेड़ की हत्या के बाद शव को वहां पर लाकर फेंका गया है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव करीब सात दिन पुराना है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...