हरदोई, दिसम्बर 16 -- हरदोई। जिले में माधौंगंज थानाक्षेत्र के ग्राम गुलाब नगर निवासी जीत बहादुर की पुत्री ज्योति देवी का शव मंगलवार सुबह पंचायत भवन के पास खड़ी झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या होने की बात कही है। मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा समेत सीओ बिलग्राम, फोरेंसिक टीम ने घटना का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। मृतका की मां बिजरानी ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे उसकी पुत्री संडीला में नौकरी की तलाश में घर से निकली थी। कुछ दूरी तक उसकी छोटी बहन छोड़ने भी गई। इसके बाद डकौली निवासी के एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर लोगों ने युवती को जाते देखा। देर शाम तक वापसी नहीं हुई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात भर इधर-उधर लोग खोजते रहे पर कोई सुराग नही मिल पाया। सुबह होने पर लोगों ने पंचायत भवन के निकट झाड़ियों में युवती क...