फरीदाबाद, अगस्त 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन झाड़सेंतली और नहरपार के तीन गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स से गलियों को पक्का करने की योजना को मंजूरी दी है। इस कार्ययोजना के लिए नगर निगम प्रशासन ने एक करोड़ 93 लाख रुपये से ज्यादा का बजट मंजूर किया है। नगर निगम के वार्ड नंबर-एक के अंतर्गत सेक्टर-58 के पास झाड़सेंतली गांव में पिछले काफी समय से गलियों को नए सिरे से बनाने का काम लंबित चल रहा है। यहां लोग गलियों को बनाने की मांग कर रहे थे। अब नगर निगम प्रशासन ने झाड़सेंतली गांव में गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। यहां पर एम-35 ग्रेड की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इस कार्ययोजना के लिए एक करोड़ 47 लाख 27 हजार रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस कार्य को पूरा करने की अवधि एक साल होगी। इसके लिए नगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.