गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झासा के पदाधिकारी स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर अनर्गल आरोप लगाकर राजनीति कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के कारण क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य और लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर विधायक ने पदाधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्हें नागवार गुजरा। झासा के पदाधिकारी राजनीति छोड़ जनता का काम करें। जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधि का विरोध गलत है। आजसू स्थानीय जनता और विकास के मुद्दे पर विधायक के साथ है। रविवार को प्रेसवार्ता कर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव उमाकांत तिवारी ने उक्त बातें कही। मालूम हो कि शुक्रवार को दिशा की बैठक में सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में विधायक ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी पदाधिकारियों से मांगी थी। यह पदाधिकारियों को नागवार लगा। उन्होंने कहा कि अगर पदाधिकारी नियमानुकूल काम करते त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.