रांची, नवम्बर 22 -- रांची, संवाददाता। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद के निर्देश पर झालसा और डालसा रांची ने संयुक्त रूप से शनिवार को शहर में कंबल वितरण अभियान चलाया। खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को कंबल दिया गया और उन्हें सुरक्षित आश्रय गृहों तक पहुचाने में सहयोग किया गया। अभियान का नेतृत्व झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजन आस्थाना, उप सचिव अभिषेक कुमार, डालसा सचिव आरके भास्कर तथा रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...