सिमडेगा, दिसम्बर 10 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा में झालसा के द्वारा मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभा में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनिरुध कुमार ने भी मौलिक अधिकारों की विस्तृत व्याख्यान की। प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने भी बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। मौके पर स्कूल के काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...