धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद। झालदा स्टेशन पर रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस रुकेगी। पुरुलिया सांसद को रेल मंत्री ने पहले ही रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव झालदा में देने की घोषणा की थी। 11 फरवरी को गोड्डा से खुलने वाली 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस और 14 फरवरी को रांची से खुलने वाली 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस झालदा में रुकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...