फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- झाल गोपालपुर नहर में एक युवक का शव अटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। शव को ढूंढते हुए पहुंचे मृतक के परिजनो से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक के भाई गिरीश कुमार ने शव की पहचान अपने भाई सोनू उर्फ संजय सविता पुत्र कृपाल सिंह, निवासी शांता पुरी कॉलोनी अहरौली, कासगंज के रूप में की। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। परिजनों के अनुसार सोनू पिछले करीब छह माह से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में रह रहा था। 22 जनवरी की सुबह छह बजे बिलराम पुल से हजारा नहर में कूद गया था। थाना प्रभारी संजुल पांडे ने बताया कि शव पर किसी प्रकार की कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...