गिरडीह, फरवरी 16 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटक एवं धार्मिक स्थल झारो नदी धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार सुबह से ही चहल-पहल तेज हो गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां भव्य मेले का आयोजन किया गया है। मंदिर निर्माण समिति सह मेला आयोजन समिति आयोजन को सफल बनाने में पूरी तरह सक्रिय है। धाम परिसर में निर्माणाधीन शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, बजरंगबली, शनि महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज के गांवों और जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। झारो नदी के बीचों-बीच अवस्थित शिव मंदिर धाम का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित कर मन्नतें मांग रहे हैं। बाबा के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.