धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता 15 जनवरी की रात झारूडीह गणेश अपार्टमेंट में भाजपा नेता राकेश झा पर हुई फायरिंग मामले में सोमवार को आरोपी सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह देवेंद्र सिंह ने सरेंडर किया। धनबाद थाना पहुंच कर देवेंद्र ने आत्मसमर्पण किया। धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि लगातार गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। पुलिस दबिश के कारण आरोपी ने सरेंडर किया। राकेश झा की शिकायत पर देवेंद्र सिंह और पुलिस की शिकायत पर देवेंद्र और उनके निजी बॉडीगार्ड चंदन कुमार सिंह पर धनबाद थाना में अलग-अलग दो मामले दर्ज हैं। राकेश झा दरभंगा में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि धनबाद वाले फ्लैट में कभी-कभी वे आते थे। घटना की रात वह दरभंगा जाने के लिए राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस पकड़ने की तैयारी में थे। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.