कोडरमा, अक्टूबर 7 -- चंदवारा। प्रखंड के अंचल कार्यालय का झारनेट विगत कई दिनेां से ठीक से नहीं चलने से अंचल के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साइट नहीं खुलने के कारण लोगों का म्यूटेशन व रसीद नहीं कट पा रहा है। इससे लोग रोज-रोज कार्यालय का चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा है। बता दें कि इसके पूर्व भी मुख्यालय स्तर से हीं कई दिनों तक झारनेंट का साइट बंद होने के कारण कई तरह के कार्य प्रभावित थे। उसके बाद साइट खुली भी तो कभी स्लो काम कर रही तो कई फेल हो जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...