लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। भाजपा समर्थित नगर पर्षद, लोहरदगा के चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल उरांव के पक्ष में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव के नेतृत्व में घोषणा पत्र संकल्प पत्र जारी किया गया है। इस मौके पर प्रत्याशी अनिल उरांव, जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता रितेश कुमार भाजयुमो के अजातशत्रु वरिष्ठ नेता अजय कुमार पंकज विशेष रूप से मौजूद थे। पूर्व आईपीएस अधिकारी बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ उरांव ने कहा कहा कि पूरा झारखण्ड राज्य भ्रष्टाचारियों से घिरी हुई है। शासन- प्रशासन भ्र्ष्टाचार से लिप्त है। वादा खिलाफी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस गठबंधन के रग -रग में बसी हुई है। मइंया योजना के राशि महीनों से लंबित है। कर्मचारी को समय से वेतन नहीं मिल रहा है। वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन रुका पड़ा हुआ है। युव...