गिरडीह, मार्च 19 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड के धनयपुरा पंचायत के टोकोटांड़ निवासी प्रदीप मोदी के पुत्र गौतम मोदी का एसएससी सीजीएल में झारखण्ड में प्रथम स्थान एवं सेन्ट्रल में 39 वां रेंक लाकर ईडी में सेलेक्शन होने पर घोड़थम्बा स्थित कोलम्बिया पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा आईटी सेल संयोजक विवेक विकास, सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश साहा ने कहा कि गौतम ने निश्चित रूप से क्षेत्र का नाम रौशन किया है। यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर अम्बिका प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हमें फख्र है गौतम पर जिन्होंने अपने माता-पिता व इस क्षेत्र का तथा इस कोलम्बिया विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। आशा करते है आइएएस बन कर इस क्षेत्र का और मान बढ़ाएं। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.