रामगढ़, अगस्त 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड अलग राज्य के अगुआ, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, रामगढ़ जिला के कार्यालय अनुमंडल परिसर में बुधवार को शोक सभा हुआ। इस अवसर पर सर्व प्रथम पेंशनरों ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण किया। जिलध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन आदिवासी ही नहीं बल्कि दबे, कुचले, गरीब, झारखंडी अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है। 1947 के बाद से दिशोम गुरु जैसा आदिवासियों के कोई नेता नहीं हुए। बिरसा मुंडा के बाद आदिवासी दिशोम गुरु को अपना मसीहा मानते हैं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष की मिसाल है। झारखंड उन्हें सदा सर्वदा आदर और गर्व के साथ याद करेगा। शोक सभा के अंत में दो मिनट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.