चाईबासा, जून 15 -- झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती ने जिला कमिटि का विस्तार करते हुए मंगल सरदार को जिला उपाध्यक्ष के रुप में मनोनयन पत्र प्रदान किया। श्री सरदार झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के संस्थापक सदस्य एवं टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रस्तावित विकास गलियारा के विरोध में टाटा से कलिंगानगर तक 300 किलोमीटर की पदयात्रा किये हैं। जल,जंगल एवं जमीन को बचाने की लड़ाई में हमेशा झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के साथ संघर्षरत रहे हैं। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भरनिया एवं फूलकानी प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध का नेतृत्व भी श्री सरदार ने किया है। मौके पर उपस्थित अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु एवं केन्द्रीय महासचिव अमृत माझी ने नई जिम्मेदारी के लिए मंगल सरदार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मौके पर झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.