बोकारो, फरवरी 20 -- चंद्रपुरा। चन्द्रपुरा प्रखंड के तारानारी स्थित शनिचर हटियाटांड़ में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा चन्द्रपुरा प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो की अध्यक्षता में तथा संचालन प्रखंड महासचिव सुनील कुमार टुडू ने किया। मुख्य अतिथि मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजदेव माहथा ने कहा कि आगामी 10 मार्च को रांची में चालू विधानसभा सत्र के दौरान, विधानसभा का घेराव किया जाएगा। आंदोलनकारियों का जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए, सभी चिन्हित/अधिसूचित आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति प्रति माह समान रूप से सम्मान पेंशन देने एवं अन्य ज्वलंत मांग शामिल हैं। चंद्रपुरा सहित सभी प्रखंडों एवं बोकारो महानगर से हजारों आंदोलनकारी विधानसभा घेराव करने के लिए कूच करेंगे। नावाडीह प्रखंड समिति गठन करने हेतु जिला उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.