रांची, फरवरी 21 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अवमानना याचिका में उन्होंने मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, डीजीपी नियुक्ति के लिए बनी नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन जस्टिस रत्नाकर भेंगरा व कमेटी के सदस्य व पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को प्रतिवादी बनाया है। प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार के मामले में अवमानना का जिक्र डीजीपी नियुक्ति मामले में दायर अवमानना वाद में बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार के मामले में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 22 सितंबर 2006 के आदेश व इसके बाद इसी मामले में अलग-अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.