रांची, जनवरी 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। गोष्ठी का शुभारंभ सुनीता कुमारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इस आयोजन में साहित्यकारों ने मां सरस्वती के भक्ति-गीत, राष्ट्र-महिमा और वसंत ऋतु की सुंदरता पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ करने वालों में संगठन से जुड़े गीता चौबे, डॉ. गीता सिन्हा, डॉ. वैद्यनाथ मिश्र, हिमकर श्याम, डॉ. मीरा सोनी, गिरिजा कोमल सोनी, कृष्णा विश्वकर्मा, आसित कुमार, अनिता रश्मि, सुनीता कुमारी, सुजाता प्रिय, कामेश्वर कुमार कामेश और विनोद सिंह गहरवार शामिल थे। डॉ. वैद्यनाथ मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया, संचालन कामेश्वर कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.