पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय अपने परिवार के सदस्यों के साथ पलामू पहुंचे और मेदिनीनगर के बंगीय दुर्गा बाड़ी में मंगलवार को संधी पूजा में शामिल हुए। दुर्गा बाड़ी पहुंचने पर पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन और दुर्गा बाड़ी के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। श्री मुखोपाध्याय आम लोगो के साथ कतार में लगकर पूजा में शामिल हुए। पलामू के क्रांतिकारी के लेखक प्रभात मिश्रा सुमन ने इस अवसर पर उन्हे अपनी पुस्तक भी दिया। इसक्रम में उन्होंने पलामू के योगदान को भी न्यायमूर्ति को बताया। न्यायमूर्ति ने दुर्गा बाड़ी की इतिहास की जानकारी भी ली। बंगीय दुर्गा बाड़ी के ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष देवेश मोइत्रा, सचिव दिवेंदु गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष शुभंकर चक्रवर्ती, सचिव जयंत विश्वास, अरूप चक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.