लातेहार, जनवरी 27 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग ने नगर पंचायत क्षेत्र के तपा पहाड़ की तराई में तपोवन लातेहार का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची से ऑनलाइन से तपोवन का लोकार्पण किया, जबकि चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह ने योजनास्थल पर फीता काटकर तपोवन पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि तपोवन पार्क शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि हम सबों की जिम्मेदारी है कि इस पार्क को साफ-सुथरा, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। यह पार्क न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि लोगों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण भी प्रदान करेगा। मौके पर परितोष उपाध्याय (प्रधान मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.