रांची, नवम्बर 4 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष 15 नवंबर को पूरे करने जा रहा है। हेमंत सरकार राज्य के रजत जयंती वर्ष के इस खास अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 और 16 नवंबर को भव्य समारोह आयोजित करेगी। आयोजन का बड़ा आकर्षण होगी सांस्कृतिक संध्या, जिसमें देश-विदेश में ख्यातिप्राप्त गायिका जमशेदपुर की शिल्पा राव अपनी प्रस्तुति देंगी। उनका कार्यक्रम लगभग तय है। उनके साथ झारखंड के लोकगायक भी मंच साझा करेंगे। नागपुरी गीतों से भी सुरों की महफिल सजेगी। झारखंड की संगीत परंपरा और आधुनिकता के संगम का यह कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा। झारखंड से इंडियन आइडल तक पहुंचे कई प्रतिभावान गायक भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इनमें अभिषेक कुमार (धनबाद), शगुन पाठक (रांची), राजदीप चटर्जी (ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.