कोडरमा, नवम्बर 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर मंगलवार को सतगावां प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलछाजन योजना एवं जेएसएलपीएस से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया गया। सुबह के समय पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद विशेष ग्राम सभा एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड सभागार में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक ने की, जबकि अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.