जमशेदपुर, फरवरी 11 -- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर रांची में अधिवक्ताओं के नामांकन का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला और सदस्य रामसुभग सिंह ने नामांकन किया। इस दौरान जमशेदपुर से अधिवक्ता संजीव कुमार, आरडी सिंह, तापस कुमार मित्रा, अक्षय झा, त्रिलोकी नाथ ओझा समेत बोकारो, चाईबासा और सरायकेला के कई अधिवक्ता मौजूद थे। राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुज नाथ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह और आलोक दुबे के समक्ष नामांकन फार्म जमा किया। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए 12 मार्च को मतदान होगा। 23 पदों (18 पुरुष और 5 महिला सुरक्षित सीट) के लिए राज्यभर से अधिवक्ता चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव के बाद दो महिला सदस्यों का विकल्प उपलब्ध होगा। जानकारों ...