रांची, फरवरी 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डाउन स्कूल, तोरपा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता के काता एवं कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्नेहा यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरा स्वर्ण पदक हासिल किया। कुमिते स्पर्धा में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में यश कंडुलना, प्रियांशु नाग और प्रतीक स्वांसी शामिल रहे। रजत पदक विजेताओं में एंजेलिना टोपनो, समृद्धि कुमार, एंजेल गुरिया, जोसेफ सुरिन, साक्षी कुमारी और एरॉन दीप कंडुलना का नाम शामिल है। वहीं कांस्य पदक जीतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.