रांची, मई 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के सभी राज्यों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी के क्रम में झारखंड के बीएलओ, वालेंटियर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के साथ निर्वाचन से संबंधित 402 सदस्य की टीम 19 और 20 मई को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के आवागमन, आवासन और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रतिभागियों के साथ जा रहे लाइजनिंग ऑफिसर इसके समन्वयन का ध्यान रखें। साथ ही, सभी स्टेक होल्डर अपने पहचान पत्र अवश्य रख लें। के. रवि कुमार गुरुवार को निर्वाचन सदन में ऑनलाइन माध्यम से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.