हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी। मंगलपड़ाव में दो महिलाओं के पर्स से मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों के पास से फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। बिठौरिया, ऊंचापुल निवासी दीक्षा और सावित्री कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी दुर्गा भोसले ने बीते दिन पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास जब वह मंगलपड़ाव बाजार से खरीदारी कर रहीं थी तो किसी ने उनके फोन चुरा लिए। दोनों महिलाओं ने पूरी सब्जी मंडी और अन्य दुकानों में खोजबीन की लेकिन फोन का कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए और कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोच लिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि सुजन मुखर्जी और मन्नी नोनिया निवासी हाथीघर थाना तीन पहाड़ जिला साहिबगं...