देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि 11 से 14 दिसंबर तक अहमदाबाद गुजरात में आयोजित होने वाले सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दीपक कुमार सिंह बुधवार को गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुए। रांची पहुंचने के बाद वे प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद वे 9 दिसंबर को झारखंड टीम के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। इस बात की जानकारी देते हुए देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने कहा कि हाल ही में हरिहरगंज पलामू में आयोजित 26 वीं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दीपक कुमार सिंह ने 92 किलो फ्री स्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन झारखंड की सीनियर कुश्ती टीम में किया गया है। दीपक के चयन पर संघ के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.