रांची, मार्च 12 -- रांची, संवाददाता। झारखंड सलून एसोसिएशन ने अरगोड़ा चौक के समीप स्थित एक निटी रेस्टोरेंट में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सभी सदस्यों ने जमकर मस्ती की और रंग-गुलाल उड़ाए। एसोसिएशन के माध्यम से प्रोफेशनल सलून व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया गया। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगशान सिंह, सचिव सत्यम कुमार, संयुक्त सचिव आलोक रंजन, कोषाध्यक्ष विकास चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...