देवघर, जून 24 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड परिसर में मंगलवार को भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक ने झारखंड सरकार पर जमकर बरसते हुए सरकार पर झूठ बोलकर जनता से वोट लेने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम 14 सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपा। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की निंदा करते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के नाम पर सरकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। बावजूद योजना में 27 लाख महिलाओं को लाभ से वंचित करने का भी आरोप लगाया। इससे महिलाएं काफी परेशान हो रही हैं। जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने की बात कही थी। आज बहानेबाजी कर सरकार मह...