पलामू, मार्च 3 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। झारखंड सरकार के बजट पर विभिन्न दलों के लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पलामू जिला बीससूत्री कमेटी की उपाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए यह शानदार बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में जहां एक ओर मईया योजना को प्रमुखता से स्थान दिया गया है वहीं दूसरी ओर बच्चों और महिलाओं के विकास पर भी जोर दिया गया है। निश्चित रूप से यह बजट महिलाओं की आर्थिक समृद्धि को दिशा देगा। पलामू के लिए स्कूल ऑफ बिजनेस और लॉ कॉलेज मिलना पलामू जिला के लिए सुखद संदेश है। इस कदम से जिला के शिक्षा स्तर में बेहतर सुधार होगा। पलामू प्रमंडल के तीन निकायों के लिए पेयजल और सिंचाई योजना से क्षेत्रों में पानी की एक गंभीर समस्या हल निकलेगा। झामुमो नेता सह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.