रांची, फरवरी 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। मांडर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को राज्यवासियों के साथ धोखा बताया है। टोप्पो ने कहा कि पिछले छह वर्षों से झारखंड की कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन की सरकार जनता के साथ सिर्फ छल कर रही है। यह बजट भी इसी धोखे की एक कड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार, भ्रष्टाचार, पलायन और विकास जैसे गंभीर मुद्दों पर यह सरकार विफल रही है। वर्तमान शासन में मजदूर, किसान और महिलाएं, सभी बेहाल हैं। सरकार के पास जनहित में काम करने का कोई स्पष्ट विजन नहीं है। वहीं अबुआ बजट के नाम पर पूरे झारखंड को ठगा जा रहा है। आदिवासी हितों की बात करनेवाली यह सरकार केवल कागजों पर ही योजनाएं लाती है। इस बजट के माध्यम से एक बार फिर झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया गया ...