रांची, अप्रैल 17 -- झारखंड सरकार राज्य के कलाकारों को वकीलों की तर्ज पर पांच लाख की बीमा योजना के दायरे में लाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। झारखंड राज्य बीमा योजना के तहत सरकार कलाकारों को बीमा के प्रीमियम का भुगतान करेगी। इसके अलावा 60 साल की आयु पूरी करने वाले कलाकारों को मिल रही 4000 रुपए पेंशन योजना का भी सरलीकरण किया जाएगा। इससे कलाकारों को पेंशन योजना का लाभ लेने में आसानी होगी। यह निर्णय पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में लिया गया है। बता दें कि कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 'बोले अभियान' के तहत झारखंड के विभिन्न संस्करणों में स्थानीय कलाकारों की समस्याओं को प्रमुखता से छापा था। मंत्री की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि कलाकारों को प्रतिमाह 4000 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.