चतरा, जनवरी 31 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के करणपुरा पावर प्लांट से उत्पादित बिजली से झारखंड समेत पांच राज्य रोशन हो रहा है। 1980 मेगावाट बिजली में झारखंड को 532.22 मेगावाट, बिहार 890.46 मेगावाट, उड़ीसा को 432.23 , बेस्ट बंगाल को 124.14 तथा सिक्किम को 0.73 मेगावाट बिजली सप्लाई की जा रही है। करणपुरा प्लांट में आधुनिक टेक्नोलॉजी और कोयले सप्लाई की दूरी कम होने के कारण प्रति यूनिट 1.92 रू खर्च हो रहा है। उक्त बातें प्लांट के परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में कही। बताया गया कि 1980 मेगावाट बिजली प्लांट लगाने में साल 2014 से अबतक 17593 करोड़ की राशि खर्च किये जा चुके हैं जबकि इसकी लागत 21495 करोड़ की थी। प्लांट के परियोजना प्रमुख आलोक त्रिपाठी ने वर्तमान,भूत और भविष्य की उपलब्धियों की पोटली खोलते हुए बताया कि भविष्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.