साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। रांची के नामकुम स्थित आरके आनंद स्टेडियम में 10-11 मई तक आयोजित 21वीं झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर वूशु चैंपियनशिप में साहिबगंज जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। रणवीर ठाकुर ने 32 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर जिले का परचम लहराया। वहीं शिवानी कुमारी ने 42 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीती। झारखंड वूशु संघ (रांची) के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में राज्य के 15 जिलों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला वूशु संघ के सचिव सह प्रशिक्षक मृतुंजय राय के नेतृत्व में जिले की टीम ने भाग लिया और यह गौरव हासिल किया। विजयी खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी पंकज झा, एथलेटिक्स कोच योगेश यादव, अशोक कुमार, खेल शिक्षिका जूली मुर्मू आदि बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.