गढ़वा, अगस्त 14 -- गढ़वा। ब्राइट फ्यूचर स्कूल में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर स्व शिबू सोरेन के व्यक्तित्व और राजनैतिक पृष्ठभूमि के साथ झारखंड के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन की जिंदगी संघर्षों से भरा हुआ था। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के लिए एक लम्बी लड़ाई लड़ी और राज्य अलग लेकर एक पहचान दिलाई। उनके निधन से एक राजनैतिक युग का अंत हो गया। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। उनके योगदान को सदा याद किया जाएगा। मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य सुनीता पटेल, मधुबाला पाठक, सत्येंद्र पांडेय, सुजीता कुमारी, रामलाल यादव, राजीव श्रीवास्तव, अनुपमा प्रसाद, नाहिद सबा, पूनम शर्मा, मुमताज आलम, अंकिता पांडेय, रोजी परवीन, बिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.