रांची, फरवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा सेवा के नवनियुक्त नौ पदाधिकारियों का झारखंड एकेडमिक काउंसिल में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्हें जैक के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा, संयुक्त सचिव और वरीय आईटी पदाधिकारी ने उन्हें प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण लेने वालों में नव नियुक्त पदाधिकारी सौरभ कुमार, अनूप कुमार, साकेत कुमार तिवारी, कुमारी स्वाति, प्रेमचंद कुमार, राकेश कुमार राम, गुरुवंश, सीमा लकड़ा, स्वीटी सुमन शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.