रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की अंडर-18 जूनियर वॉलीबॉल टीम शनिवार को दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली से टीम राजस्थान पहुंचेगी। प्रतियोगिता 15 दिसंबर से राजस्थान के झुंझुनूं में आयोजित की जा रही है। बालक टीम में आकाश तांती, प्रेम यादव सच्चिदानंद राणा, सत्यम बाघ, तौसीफ, रोनी भट्टाचार्य, आयुष राज, रौनक कुमार, अभिषेक कुमार, अनीशेक कुमार, आशीष कुमार, अनित कुमार और बालिका वर्ग में रसगुल्ली कुमारी, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, बसंती कुमारी, सोनाली मरांडी, मोनालिका कुमारी, आलिया झा, आरती कुमारी, विशाखा यादव, तनीषा कुमारी, रिया कुमारी एवं कोमल मुखी शामिल हैं। झारखंड वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...